भारत
भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Shantanu Roy
17 May 2026 3:35 PM IST

x
बड़ी खबर
Balotra. बालोतरा। बालोतरा जिले में रविवार दोपहर भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बालोतरा जिला अस्पताल में जारी है। हादसा जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा के पास करीब 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर गांव के रहने वाले थे।
बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। स्कॉर्पियो में अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल (35) पुत्र गणेशा, अजमल का भाई नामूलम, हितेश भाई (32) पुत्र देवकरण और एक बच्चा सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो आसोतरा के पास तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। देखते ही देखते गाड़ी सड़क पर पलट गई और कई बार लुढ़कते हुए किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।
दुर्घटना में अजमल, नामूलम और हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक भाई, कमलेश भाई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। अचानक मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन पलट गया। उन्होंने कहा कि हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में माना है कि हादसा तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। सड़क की स्थिति, ड्राइवर की लापरवाही और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जाएगी। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। धार्मिक यात्रा पर निकले परिवार के लिए यह सफर अंतिम साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की आवश्यकता जताई है। जिला प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Tagsबालोतरा सड़क हादसाभारतमाला एक्सप्रेसवे दुर्घटनास्कॉर्पियो पलटीरामदेवरा जा रहे यात्रीगुजरात परिवार हादसातीन की मौत बालोतराजसोल थाना क्षेत्र हादसाआसोतरा एक्सीडेंटतेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाबालोतरा जिला अस्पतालसड़क हादसा राजस्थानBalotra road accidentBharatmala Expressway accidentScorpio overturnedpassengers going to RamdevraGujarat family accidentthree dead BalotraJasol police station area accidentAsotra accidenthigh speed vehicle accidentBalotra district hospitalroad accident Rajasthan
Next Story





