भीषण हादसा: नहर में गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत

मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में गिर गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. चारों की हालत नाजुक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे. पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया.
एक परिवार के चार लोगों की मौत
इस हादसे में कुंवर पाल पुत्र किशोरी लाल, ऋषि पुत्र किशोरी, मोहन श्याम निवासी गांव हसनपुर (हरियाणा), लक्ष्मी नारायण पुत्र राजेंद्र निवासी उझानी (बदायूं) की मौके पर ही मौत हो गई. अंशु पुत्र अशोक, पलक पुत्री सोनू, भीम पुत्र सोनू और हेमंत घायल हुए हैं.
शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है. घटना की जांच की जा रही है. मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





