
x
कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई। यह भीषण हादसा पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ। सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
कहा जा रहा है कि सभी बाराती पटना जिले के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के निवासी थे। लाल भदसारा से बारात कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई थी। मृतक के एक परिजन भोनू यादव ने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव बारात गई थी। बस चालक ने शराब पी रखी थी, बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें मेरे पोते की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लाल भदसारा निवासी प्रिंस कुमार (10) एवं अयोग्य राम (45) और गया जिले के टिकारी कोयरी बिगहा निवासी अरुण शर्मा (35) के रूप में हुई है।
कड़ौना थाना के पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को पटना भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बारातियों से भरी बस रात को शादी संपन्न होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर बस और ट्रक आमने-सामने आ गए। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी।
Tagsबिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसाबिहारजहानाबादHorrific road accident in JehanabadBiharJehanabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





