भारत

भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, कार पूरी तरह चकनाचूर

jantaserishta.com
24 May 2025 10:25 AM IST
भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, कार पूरी तरह चकनाचूर
x
कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
सिवान: बिहार के सिवान में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सीवान जिले में गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ के पास हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह भीषण हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ, जब एक कार की जोरदार टक्कर एक वाहन से हुई, जिसमें कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दौरान कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग पटना एयरपोर्ट से किसी परिचित को लेने के लिए गए थे, जब वे पटना एयरपोर्ट से सिवान की ओर लौट रहे थे तो कार गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ पर एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौत हो गई। कार से एक पासपोर्ट भी मिला है, जिस पर अबरार नाम लिखा हुआ है। पुलिस पासपोर्ट के आधार पर मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, तीन मृतकों की पहचान कर ली जाएगी। वहीं, इस भीषण सड़क हादसे की जांच के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंची। तीनों शव को कस्टडी में लेकर उसे सिवान के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं, इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अफराद मोड़ पर यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की दुर्घटना हुई है। इससे पहले भी कई हादसे हुए हैं। यहां के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर हो रहे सड़क हादसे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से अपील करती हुई दिखी कि सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी जरूर बरतें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story