भारत

भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक, 5 की मौत

jantaserishta.com
16 Jun 2025 4:25 PM IST
भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक, 5 की मौत
x

फोटो: सोशल मीडिया

आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी और बाइक में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बगरोन गांव निवासी कुश कुमार की पत्नी कंचन और अन्य परिजन गाड़ी में सवार थे। वो ननौरा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे। हालांकि गांव के पास जैसे ही गाड़ी एक मोड़ पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन एक गड्ढे में गिर गए। इस टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी, जिन्होंने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर गए। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में दो बाइक सवार शामिल हैं। फिलहाल 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एएसपी वंदना सिंह ने कहा, "पुलिस को ईको कार और बाइक में टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा इको कार का टायर फटने के कारण हुआ। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार लोगों की पहचान कर ली गई है। अभी बाइक पर आए युवकों की पहचान की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null