
x
तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
तिरुवारुर: तमिलनाडु के तिरुवारुर जिले के थिरुथुरैपोंडी क्षेत्र के करुवेप्पनचेरी गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब केरल से वेलनकन्नी जा रही एक ओमनी वैन की सरकारी बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, यह ओमनी वैन पर्यटकों को लेकर वेलनकन्नी जा रही थी। दूसरी तरफ, सरकारी बस नागपट्टिनम से रामनाथपुरम की ओर जा रही थी। करुवेप्पनचेरी के पास वैन और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत थिरुथुरैपोंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, 27 अप्रैल को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के नांगुनेरी के नजदीक थलपति समुद्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ था। दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में सात लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ था, जब एक कार तिरुनेलवेली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार विपरीत दिशा से आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और यात्रियों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।
Tagsतमिलनाडुतिरुवारुरतिरुवारुर में भीषण सड़क हादसाएक्सीडेंटTamil NaduTiruvarurHorrific road accident in TiruvarurAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





