भारत

महिला को खौफनाक सजा, गुस्साई भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, जानिए वजह

jantaserishta.com
31 July 2021 10:29 AM IST
महिला को खौफनाक सजा, गुस्साई भीड़ ने बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, जानिए वजह
x
उधर आरोपी किरायेदार मौके से फरार हो गया.

पश्चिम बंगाल के हुगली में एक महिला को खौफनाक सजा दी गई. लोगों को महिला पर शक था कि उसने किरायेदार के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया. अस्पताल में पति की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला को दबोच लिया. उधर आरोपी किरायेदार मौके से फरार हो गया. आरोप है कि महिला के किरायेदार से प्रेम संबंध थे, जिसकी वजह से उसने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

हुगली के चूचड़ा थाना क्षेत्र में दो नंबर कपासडॉगा का ये मामला है. बताया गया है कि यहां के रहने वाले शुभदीप को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभदीप की मां ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को जहर दे दिया. उसकी गंभीर हालत होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.
शुभदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब लाश घर पहुंची, तो लोगों का गुस्सा उसकी पत्नी पर फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मृतक की पत्नी को बंधक बना लिया. उसकी बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से बचाया.
भीड़ की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने उसे उपचार के लिए चुचुड़ा के इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस इस संबंध में जांच की बात कह रही है. उधर शुभदीप के घरवालों का कहना है कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शुभदीप की हत्या का मामला दर्ज किया जाए.
पुलिस के अनुसार शुभदीप की शादी तीन साल पहले ग्वालटोली की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी. उन दोनों के एक बेटा भी है. दोनों का जीवन बेहद खुशहाल था, लेकिन इस बीच उनके मकान में टिंकू दत्ता नाम का युवक किराये पर रहने के लिए आ गया. शुभदीप के घरवालों का आरोप है कि प्रियंका की टिंकू के साथ नजदीकियां बढ़ गईं.
इस मामले में आरोपी महिला प्रियंका ने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. टिंकू उसके पति का अच्छा दोस्त था. हालांकि प्रियंका की इस कहानी पर किसी ने विश्वास नहीं किया. उसे बेरहमी से बीच सड़क पर पीटा गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story