भारत

खौफनाक कदम: UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

jantaserishta.com
31 May 2022 10:49 AM IST
खौफनाक कदम: UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान
x

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में सनसिटी सेक्टर-34 स्थित बीपीएल फ्लैट में दोस्त के साथ ठहरी एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी पुलिस को उसके दोस्त ने दी और वो खुद कमरे का ताला बंद कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा. परिजनों की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया है.

मृतक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहे कर UPSC की तैयारी कर रही थी. छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से बीयर की बोतल भी बरामद की हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को नीचे उतारा. पुलिस ने उस नंबर को खंगाला जिसने कंट्रोल रूम पर फोन कर आत्महत्या की खबर पुलिस को दी थी. जांच में पता चला कि युवक तिलकनगर का रहने वाला जितेंद्र है. जितेंद्र और मुनेश की दोस्ती थी. मुनेश ने किसी बात से परेशान होकर आत्महत्या की. गहराई से जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि मुनेश से आत्महत्या की है.
मृतक छात्रा के ताऊ के बयान पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है. आरोपी जितेंद्र फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा. तभी आत्महत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story