भयानक वारदात: 20 साल पहले की घटना का लिया बदला, काटा हाथ का पंजा

उदयपुर: बीस साल बाद एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर बदला लिया। उसने आरोपी का उसी तरह कत्ल किया जिस तरह से उसके पिता का हुआ था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा इलाके में रविवार को इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व उप सरपंच चंदन सिंह को बीच रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ के पंजे अलग कर दिया गया और फिर बाद में उनका गला रेंत डाला गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हो सका।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





