भारत

बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
15 April 2025 3:17 PM IST
बस और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
x

फोटो: सोशल मीडिया

देखें वीडियो.
बहराइच: बहराइच में सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हैं। ओवरटेक कर रही बस ने सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारियां कई फीट दूर जाकर गिरीं।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। 11 घायलों में 5 की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर गोंडा रोड पर खुटहना इलाके में हुआ।
डीएम मोनिका रानी ने बताया- टेंपो में 16 लोग थे। मृतकों में 2 महिलाएं मरियम (65) और मुन्नी(45), एक आदमी अमजद(45) और 2 बच्चे अजीम (12) और फहद(5) हैं। हादसा ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गई।
सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी उसुलपुर थाना क्षेत्र के इरई गांव के रहने वाले थे। यह सभी थाना हुजूरपुर से कोल्हुआ गांव में वलीमा में शामिल होने जा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story