भारत

कत्ल का खौफनाक मामला: मां ने बच्चे को पिलाई मच्छर मारने की दवा, किया अपने मासूम बच्चे का कत्ल

jantaserishta.com
6 Jan 2022 11:14 PM IST
कत्ल का खौफनाक मामला: मां ने बच्चे को पिलाई मच्छर मारने की दवा, किया अपने मासूम बच्चे का कत्ल
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: यूपी के गाजियाबाद में कत्ल का खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी मां ने अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला. हत्या की वजह अभी साफ नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का मर्डर घरेलू विवाद के चलते किया गया है. बच्चा घर में इकलौता था.

मां जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली ये घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की है. जहां सैदपुर गांव के रहने वाले आकाश की शादी करीब 5 साल पहले सोनम से हुई थी. उनकी सिर्फ एक ही संतान थी. उनका इकलौता बेटा अक्षित. जिसकी उम्र महज ढाई साल थी. बीती रात मासूम बच्चा अक्षित अपनी दादी के पास सोया था.
अक्षित के पिता आकाश ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बच्चे की दादी अक्षित को उसकी मां सोनम के हवाले कर किसी काम से बाहर चली गई. आरोप है कि इसी दौरान सोनम ने अपने मासूम बेटे को मच्छर मारने की दवा पिला दी. जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.
कुछ देर बाद बच्चे का चाचा घर आया तो बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि बच्चे के पिता और मां के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद बच्चे की मां ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का बिसरा प्रिजर्व किया गया है, जिससे मौत की वजह साफ हो सके. बच्चे के पिता की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story