भारत

महिला के साथ भयानक हादसा, कार ने स्कूटी को उड़ाया, फिर...

jantaserishta.com
9 Feb 2022 6:01 PM IST
महिला के साथ भयानक हादसा, कार ने स्कूटी को उड़ाया, फिर...
x
हादसा CCTV में कैद.

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी. घटना फतेहाबाद के लघु सचिवालय के पास की है. यह हादसा CCTV में कैद हो गया है. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया गया है. हादसे में स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी का कहना कि कार बेहद तेज गति में थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.
जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित सद्भावना अस्पताल के बाहर ये भयानक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक कार सवार ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत घायल अवस्था में सद्भावना अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल महिला हुडा सेक्टर की निवासी है. नाम कल्पना बताया जा रहा है. वह स्कूटी से बाजार से वापस घर लौट रही थी.
इसके बाद महिला को रास्ते में सद्भावना अस्पताल के सामने से गुजरते समय सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की है. हादसे के बाद लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया. महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story