भारत

कैमरे में कैद खौफनाक हादसा! 7 बार पलटी बोलेरो, बाइक सवारों के ऊपर गिरी, 2 की मौत

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:00 AM IST
कैमरे में कैद खौफनाक हादसा! 7 बार पलटी बोलेरो, बाइक सवारों के ऊपर गिरी, 2 की मौत
x
देखें वीडियो।

धार: जिले के कुक्षी के पास ग्राम अम्बाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक को बचाने के चक्कर में एक बेकाबू बोलेरो पलट गई. वो इतनी तेज रफ्तार से आ रही थी, कि 5 सेकंड में 7 बार पलटी खा गई. इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए. एक युवक तो उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा. घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 5 लोग घायल हैं.





जानकारी के अनुसार, हादसा धार के ग्राम अम्बाडा में रविवार सुबह हुआ. सुबह 9 बजे ग्राम सुसारी से मनावर मजदूरी पर जाने के लिए मजदूर बोलेरो वाहन से निकले थे. अम्बाड़ा पेट्रोल पंप के पास बाइक को बचाने के दौरान हल्की टक्कर लगने पर बोलेरो पलट गया. चार पहिया वाहन में अंदर की ओर बैठे अंतिम पिता भारत और प्रेम सिंह पिता जगन की दबने से मौत हो गई है.
हादसे में इंदर, जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए. अन्य दो लोगों को हल्की चोट आई हैं. वहीं बाइक सवार तरुण और सरदार भी घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है की बाइक सवार कुक्षी की ओर आ रहे थे और बोलेरो वाहन कुक्षी के मोरी पूरा से मनावर की ओर जा रहा था. हादसे का वीडियो इतना भयानक है कि उसे देख कर रोगते खड़े दो जा रहे हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घायलों को कुक्षी अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर्स ने जितेंद्र को बड़वानी रेफर कर दिया. कुक्षी TI दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story