भारत

आज का राशिफल, 8 मार्च 2022

Nilmani Pal
8 March 2022 12:40 AM GMT
आज का राशिफल, 8 मार्च 2022
x

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

मेष - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

वृष - धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन- शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क - शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

सिंह - महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कन्या - व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

तुला - आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

विश्चिक - ससुराल पक्ष से सहयोग रहेगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु - स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर - उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ - गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन - किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनैतिक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।


Next Story