भारत

आज का राशिफल, 3 जुलाई 2022

Nilmani Pal
3 July 2022 12:33 AM GMT
आज का राशिफल, 3 जुलाई 2022
x

मेष (Aries): दिन की शुरुआत अच्छी होगी

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ (Taurus): मेहनत का फल मिलेगा

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन (Gemini): दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क (Cancer): सुख और सहयोग मिलेगा

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

सिंह (Leo): शुभ समाचारों की प्राप्ति

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों का भाग्‍य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कन्या (Virgo): प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वाले आज उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा - आराधना करें।

तुला (Libra): आज भाग्य का साथ मिलने वाला है

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वाले आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है।

आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक (Scorpio): कामकाज में अच्छा धन लाभ

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु: नवीन कार्य की शुरुआत

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।

आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर (Capricorn): संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वालों का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा।

भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ (Aquarius): धन लाभ के योग बनेंगे

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन (Pisces): सीनियर्स द्वारा प्रशंसा प्राप्‍त होगी

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।

भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला ( पुत्र बेजन दारूवाला)


Next Story