भारत

आज का राशिफल: 21 जून 2022

Nilmani Pal
21 Jun 2022 12:33 AM GMT
आज का राशिफल: 21 जून 2022
x

मेष : आज व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष : आज का दिन रियल स्टेट व बैंकिंग व्यवसाय के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

मिथुन : आज यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह : व्यवसाय में लाभ हो सकता है। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। मन परेशान रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

तुला : जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

धनु : आज नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सुस्वादु खानपान में में रुचि रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर असमंजस में रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है।

कुंभ : स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मीन : जॉब में उन्नति होगी। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। बड़े भाई को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन सम्भव है।


Next Story