भारत

गुंडागर्दी...छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड ने नागरिक के साथ की मारपीट, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
21 Jan 2023 10:32 PM IST
गुंडागर्दी...छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड ने नागरिक के साथ की मारपीट, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रांची: झारखंड में रांची के रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. यहां एमबीबीएस छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर एक स्थानीय नागरिक की पिटाई कर दी. इसका आरोप एमबीबीएस छात्रों पर लगा है. हालांकि, रिम्स प्रबंधन ने इससे इनकार किया है. उधर, इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आरोप है कि एमबीबीएस के छात्रों ने हॉस्टल नंबर छह के पास के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे राहगीरों के साथ मारपीट की. इसमें रिम्स के गार्डों की भी संलिप्तता बताई जा रही है.
हालांकि रिम्स प्रबंधन का पक्ष रखते हुए पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि हॉस्टल नंबर छह के पास लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हो रही थीं. इसके बाद गाड़ी से आने जाने वालों को रोका जा रहा है. इस दौरान राहगीर बदतमीजी भी करते हैं.
उधर, ये कहा जा रहा है कि चोरी और लूट की घटना का हवाला देकर लोगों को इस रास्ते पर आने-जाने से रोका जा रहा है. मंगलवार को हॉस्टल नंबर छह के पास बैरिकेडिंग की गई थी. आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. केवल रिम्स से संबंधित लोगों को ही आने दिया जा रहा है.
हालांकि रिम्स के छात्रों द्वारा हंगामा और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट का आरोप का कोई नया मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार इस तरह के विवाद सामने आते रहे हैं. हालिया घटना को लेकर सिटी एसपी रांची नौशाद आलम ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद भी दोनो में से किसी पक्ष ने थाने में मामला नहीं दर्ज करवाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story