सड़क पर दिखाई गुंडई, छात्र नेताओं का वीडियो हुआ वायरल

बरेली: यूपी के बरेली में एक कॉलेज के बाहर गेट पर छात्र नेताओं ने एक छात्र को लाठी और बेल्टों से जमकर पीटा। छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कॉलेज के बाहर छात्र नेता अवैध रूप से फोटो स्टेट की दुकान चलाते हैं।
वहां 5 रुपये के पीछे छात्र नेताओं का एक छात्र से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो छात्र नेताओं ने छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया जो आज वायरल हुआ है। चीफ प्रॉक्टर डॉ आलोक खरे ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी थी मगर बाद में उन्होंने समझौता कर लिया।
बरेली कॉलेज के छात्र नेताओं की अराजकता लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों भी कालीबाड़ी गेट पर छात्र नेताओं ने एक छात्र के साथ अभद्रता की थी। छात्र ने जब शिकायत करने की कोशिश की तो उसे हड़का कर भगा दिया गया। कालेज के अंदर भी एक छात्रा से बदसलूकी हुई थी।
बरेली कॉलेज की लाइब्रेरी में भी छात्र नेता गदर करते रहते हैं। इस कारण बच्चों को पढ़ने में दिक्कत होती है। इसकी कई बार प्रॉक्टोरियल बोर्ड से शिकायत की गई मगर उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






