भारत
होली के दिन गुंडई: सड़क पर कपल को बनाया निशाना, लात घूसों और शराब की बोतलों से पीटा गया
jantaserishta.com
26 March 2024 10:09 AM IST

x
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में होली के दिन जमकर बवाल हुआ. दबंगों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक कपल को लात घूसों और शराब की बोतलों से पीटा. स्कॉर्पियो गाड़ी से आने वाले दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह घटना होली की शाम बसई रोड इलाके की है, जहां कानून से बेखौफ दबंगों ने युवक और युवती को बीच रोड लात-घूसों और शराब की बोतलों से पीटा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि युवती मारपीट करते बदमाशों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन स्कॉर्पियो से आए बदमाश न केवल युवक से मारपीट कर रहे है, बल्कि बीच में आई युवती से भी मारपीट करने लगे.
हालांकि अबतक इसकी वजह सामने नहीं आई है कि गाड़ी सवार बदमाशों ने युवक और युवती को क्यों पीटा. बीच रोड पर हुई युवक-युवती से मारपीट की इस वारदात का एक स्थानीय नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Tagsगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसहोलीवायरल वीडियोGurugramGurugram NewsGurugram PoliceHoliViral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





