भारत

हुक्का पिया...रील वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज

jantaserishta.com
31 July 2025 3:47 PM IST
हुक्का पिया...रील वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल पर गिरी गाज
x
वीडियो वायरल.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुक्का पीने की रील वायरल होने के बाद एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया. दरअसल, यहां सैनी कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप जाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में सिपाही वर्दी में नजर आ रहा है और पंजाबी गाने की धुन पर झूमते हुए हुक्का पीता दिख रहा है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह मामला सैनी कोतवाली इलाके का है. यहां तैनात सिपाही की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही संदीप जाट को सस्पेंड कर दिया. इसी के साथ मामले की जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी कौशांबी जेपी पांडेय को सौंपा गया है.
इस घटनाक्रम को लेकर कौशांबी पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है और प्रथम दृष्टया सिपाही का आचरण अनुशासनहीन पाया गया है. इसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है.
गौरतलब है कि वायरल वीडियो में सिपाही जिस तरह से वर्दी में हुक्का पीते नजर आता है, उससे पुलिस विभाग की साख को गहरा धक्का लगा है. आम जनता में इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोग पुलिसकर्मी के इस रवैये की आलोचना कर रहे हैं. पुलिस विभाग की ओर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story