भारत
नाव पर हुक्का: चिकन पकाते युवाओं का वीडियो हुआ था वायरल, अब आया ये अपडेट
jantaserishta.com
1 Sept 2022 3:40 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाव पर बैठकर हुक्का और नॉनवेज पार्टी करने वालों की पहचान हो गई है. दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान को मामले में नामजद किया है. पुलिस ने इन दोनों के साथ ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है.
नामजद दोनों आरोपी हस्सान और फैजान घर छोड़कर फरार हैं. बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर नाव पर हुक्का पीते और नॉनवेज बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो दारागंज के नागवासुकी इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में एक नाव पर 8 लोग बैठे हुए हैं. सफेद शर्ट पहना एक युवक हुक्का पीता हुआ नजर आ रहा है. नाव पर ही चिकन भूना जा रहा है.
नाव पर ही एक अलग भगोने में मीट भी रखा हुआ है. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दारागंज पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया था. दारागंज थाना पुलिस ने हस्सान और फैजान को मामले में नामजद किया है.
गौरतलब है कि प्रयागराज शहर को धर्मनगरी के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब यहां गंगा नदी में नाव पर बैठकर हुक्का पीते और नॉनवेज पकाते हुए कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी इस समय उफान पर है जिससे बाढ़ ने तबाही मचा रखी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





