भारत

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 8 आरोपी हिरासत में

Shantanu Roy
5 Jun 2023 3:30 PM GMT
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 8 आरोपी हिरासत में
x
जांच में होगा बड़ा खुलासा
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सोनातालाब स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के पास बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। लोगों की शिकायत पर सोमवार को एसीपी सारनाथ ने फोर्स के साथ छापा मारा। हालांकि छापे की भनक संचालक को पहले लग गई थी और वह फरार हो गया। पुलिस ने मौके से हुक्का, पाइप, मादक पदार्थ समेत अन्य सामान बरामद किये हैं। दौरान मौके से आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि सोनातालाब के पास कई महीनों से हुक्का बार चलाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस को भी खबर थी लेकिन वह अनजान बनी रही। हुक्का बार के संचालन की सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पुलिस को दी थी। इसके बाद एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा गया। हुक्का मार में अचानक पहुंची पुलिस को देखते अफरातफरी मच गई। पुलिस ने हुक्का पीते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी सारनाथ ने के अनुसार आठ हुक्का, 12 पाइप, मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। संचालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
Tagsरेस्टोरेंट में हुक्काहुक्का बार8 आरोपी हिरासतवाराणसी पुलिसHookah in restauranthookah bar8 accused in custodyVaranasi policeउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story