भारत
लाल किला और ताजमहल बनाने का वादा भी करने को तैयार हैं हुड्डा: तरुण भंडारी
Shantanu Roy
20 Sep 2023 10:53 AM GMT
x
चंडीगढ़। इंडिया गठबंधन को लेकर हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी एडवाइजर डॉ तरुण भंडारी ने कहा है कि इन्हें इकट्ठा होकर अपना शौक अवश्य पूरा करना चाहिए। इन्हें पता है कि अकेले-अकेले भाजपा का यह लोग मुकाबला नहीं कर सकते। इनके हाथ कुछ नहीं लगेगा। इन्हें अपना भविष्य नहीं दिख रहा। इसलिए राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए यह इकट्ठा हो रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा महागठबंधन के बावजूद भाजपा की सीटें और अधिक बढ़कर आई थी। इसी तरह प्रदेश और देश में इकट्ठा होने के बावजूद भाजपा इनसे कहीं अधिक सीटें जीतकर आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर कपिल सिब्बल- सोनिया गांधी- मुलायम सिंह यादव- प्रियंका गांधी- लालू प्रसाद यादव को जेल में डालने की बात करने वाले केजरीवाल इन नेताओं के साथ फोटो इकट्ठे इसलिए खिंचवा रहे हैं, क्योंकि उनकी दुकानों के शटर बंद होने वाले हैं। सरकार आने पर परिवार पहचान पत्र खत्म करने बात करने वाले हुड्डा बारे भंडारी ने कहा कि आज चाहे उनसे लाल किला या ताजमहल बनवाने की बात कर लो है, वादा कर देंगे। लेकिन ना 9 मन तेल होगा ना ही राधा नाचेगी। इतने काम प्रदेश में होने के बाद भी अगर यह सरकार बनने के सपने देख रहे हैं तो यह एक बड़ी अजीब बात है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निरंतर काम किया, आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाया तो यह हुड्डा के दिन में सपने लेने जैसे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपने घर की लड़ाई ठीक करनी चाहिए। उनके चारों मुख्य नेता बैठकर अगर मुख्यमंत्री फाइनल कर ले तो भी हम मान लेंगे कि उनकी सरकार बन जाएगी। लेकिन जनता उनके हालात देखकर उनके हक में फैसला नहीं करेगी। यह वह लोग हैं जो अपने घर को खुद तोड़ रहे हैं। इसलिए हमें कुछ करने की जरूरत नहीं। तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बनेंगे।
उनके सभी नेता खुद मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को आगे बढ़ाने की बजाय अपने बेटे बेटियों को आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री वही बनेगा जो प्रदेश के लिए लगातार कार्य कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए महिला आरक्षण के फैसले पर बोलते हुए भंडारी ने कहा कि इससे महिलाओं का सपना साकार हुआ है। 33 फीसदी आरक्षण की बात कर कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं को भ्रमित करती रही, वोट लेटी रही,लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना वायदा किए कार्य किया है। महिलाओं की राजनीति में बिना भागीदारी देश भी तरक्की नहीं कर सकता। वायदे किसी ओर ने किए और पूरे भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं। महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। इसके लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं। जिस प्रकार से प्रदेश की पंचायत में महिलाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री ने बढ़ाई, अब एक कदम प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी वादे नहीं काम करती है। मुख्यमंत्री की बहुत सी योजनाएं कई प्रदेशों ने अपनाई और केंद्र ने भी उस पर अमल किया है। प्रदेश की पंचायत में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं का किया, पढ़ी-लिखी पंचायत बनी और महिलाएं आज बहुत अच्छा कार्य भी कर रही है। मामन खान की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए तरुण भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी द्वेष भावना से कार्य ही नहीं करती। खुद मामन खान का बयान जो विधानसभा में आया सभी ने देखा। बहुत सी चीज जांच एजेंसी के पास ऐसी हैं जिस कारण से यह फैसला लिया गया। अगर भाजपा ने कोई गलत कार्य किया भी है तो कोर्ट उन्हें बरी कर देगी। यह केवल कांग्रेस की झूठ की राजनीति और भ्रम की स्थिति पैदा करने की सोच है। कांग्रेस पार्टी सदा से जात-पात के नाम पर लोगों को बांटती रही, अब धर्म के नाम पर बांट रही है। जिस प्रकार से उनके विधायक बयान देते हैं बेहद शर्मनाक बात है कि कांग्रेस पार्टी फिर भी ऐसे लोगों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Shantanu Roy
Next Story