भारत
ऑनर किलिंग: जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
jantaserishta.com
15 March 2023 3:14 PM IST

x
फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
आगरा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रोहता इलाके में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी।
आरोपी शिव शंकर अपनी बहन और उसके पति से मिलने आया था और रात भर उनके साथ रहा। बाद में, रात में, उसने अपने जीजा 25 वर्षीय राज कुमार की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह सो रहा था।
जानकारी के मुताबिक, मृतक राज ने लड़की के परिवार के कड़े विरोध के बावजूद 10 महीने पहले शिव शंकर की बहन रमा से शादी की थी।
रमा नौ महीने की गर्भवती है और कुछ ही दिनों में उसकी डिलीवरी होने वाली है। सदर थाने के एसएचओ नीरज कुमार ने कहा, ''कपल हैदराबाद में रहता था और यहां अपने एक दोस्त से मिलने आया था। सूचना मिलने पर शंकर भी उनसे मिलने आया और रात भर घर पर रुका, इस दौरान उसने देसी हथियार छिपाया हुआ था, जिससे उसने राज को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय पीड़ित की मौत हो गई।'
एसएचओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





