भारत
ऑनर किलिंग: प्रेमिका के भाई ने युवक को मार डाला, शव को बोरे में डालकर नदी किनारे दबाया
jantaserishta.com
2 July 2023 10:05 AM IST

x
2 आरोपी गिरफ्तार.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना इलाके के रावली गांव में 20 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव को बोरे में डालकर नदी किनारे दबा दिया। मृतक की पहचान सौरव पुत्र सरवन के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 15 अप्रैल को पिता सरवन द्वारा मंडावर पुलिस स्टेशन में पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका पुत्र 12 अप्रैल से उसके घर से बिना किसी सूचना के चला गया था। एसपी ने कहा, जांच के दौरान भूरे उर्फ भूपेंद्र (23) और भोला उर्फ नितिन (20) का नाम सामने आया, क्योंकि मृतक पिता ने उसे दोनों के साथ आखिरी बार देखा था।
शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि सौरव और भूरे उर्फ भूपेंद्र की बहन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एसपी ने कहा, निरंतर पुछताछ पर आरोपियों ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके बाद उन्हें कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव मालन नदी किनारे एक गड्ढे से बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भेजा गया है।
एसपी ने कहा कि आरोपी भूरे उर्फ भूपेंद्र ने जुर्म कबूल किया है। पुलिस पुछताछ में बताया कि, मृतक सौरव के उसकी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिससे उसकी समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। इसी बात से परेशान होकर मैंने अपने सहयोगियों भोला उर्फ नितिन और दौलत के साथ अपनी योजना पर चर्चा की। बाद में नितिन और दौलत के साथ मिलकर 12 अप्रैल को सौरव की हत्या कर दी और शव को एक बोरे में डालकर मालन नदी किनारे एक गड्ढे में दबा दिया।
एसपी ने कहा कि आरोपी भूरे उर्फ भूपेंद्र और बोला उर्फ नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी दौलत अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 (अपहरण) , 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) तहत मामला दर्ज किया है। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





