
x
फैली सनसनी.
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस दोनों शवों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनर किलिंग का यह मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र का है, यहां के रतन बसई गांव में रहने वाली 18 साल की शिवानी तोमर का पूरा बरबाई गांव के राधेश्याम तोमर से प्रेम चल रहा था। यह बात शिवानी के पिता को पता चली तो उन्होंने राधेश्याम के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया।
बताया गया है कि तीन जून को शिवानी और राधेश्याम दोनों लापता हो गए, इसके बाद राधेश्याम के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, 15 दिन तक तलाशी चली, मगर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो युवक के परिजनों ने आशंका जताई, साथ ही युवती के परिजन से मिल रही धमकियों का जिक्र किया। पुलिस ने शिवानी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने यह स्वीकार लिया कि दोनों की हत्या कर चंबल नदी में शवों को फेंका गया है।
शिवानी के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों की तलाश रविवार को शुरू की, मगर देर शाम तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। अनुभाग अधिकारी (पुलिस) परमाल सिंह मेहरा ने संवाददाताओं को बताया है कि लड़की के पिता से पूछताछ में हत्या की बात सामने आने के बाद शवों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





