भारत

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी की हत्या की, पढ़े शर्मसार करने वाला मामला

jantaserishta.com
8 Jun 2022 3:38 PM IST
ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी की हत्या की, पढ़े शर्मसार करने वाला मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कर्नाटक के मैसूरु में ऑनर किलिंग एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता को 17 साल की बेटी का दलित समुदाय के लड़के साथ रिलेशन में रहना इतना नागवार गुजरा की उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला पेरियापटना तालुक के कागगुंडी गांव का है। बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज की छात्रा वोक्कालिगा समुदाय की थी और वह पड़ोस के गांव में दलित समुदाय के एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। बेटी और लड़के के बीच रिश्ते को लेकर परिवार नाखुश था। परिवार ने अपने कई बार अपनी बेटी से उस लड़के के साथ दूरी बनाने को कहा था।
जब उसने अपने माता-पिता की बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेंक दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर मैसूरु के एसपी चेतन ने कहा, 'दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लड़की वोक्कालिंग समुदाय से थी और लड़की दलित समुदाय से है।' वहीं, घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story