
x
परिवार के कड़े विरोध के बावजूद शादी की कोशिश की।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में 'ऑनर किलिंग' का मामला सामने आया है। यहां पर कथित तौर पर एक उच्च जाति की लड़की के रिश्तेदारों ने 28 वर्षीय दलित युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलावर को यह जानकारी दी। जगन और सरन्या प्यार में थे और उन्होंने अपने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद शादी की कोशिश की। पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि मंगलवार को जब जगन बाइक चला रहा था, तब उसे सरन्या के रिश्तेदारों ने केआरपी बांध परिसर में धर्मपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास रोक लिया और उसकी हत्या कर दी।
हत्या से गुस्साए जगन के परिजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने रोड जाम कर दिया और पुलिस से सरन्या के रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी रोड पर से हट गए।
धर्मपुरी पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और धर्मपुरी तालुक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जगन के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Tagsऑनर किलिंगतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसHonor KillingTamil NaduTamil Nadu NewsTamil Nadu Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





