भारत
ऑनर किलिंग मामला: अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर युवक की हत्या, चाकू से वार
jantaserishta.com
3 March 2023 1:02 PM IST

x
झूठी शान की खातिर कथित तौर पर अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
हैदराबाद (आईएएनएस)| झूठी शान की खातिर हैदराबाद में कथित तौर पर अंतर-धार्मिक विवाह को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। डीजे का काम करने वाले हरीश की गुरुवार को साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के पेट बशीराबाद थाना क्षेत्र के दुल्लापल्ली इलाके में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में शव की शिनाख्त की गई।
युवक पिछले छह माह से इलाके में रह रहा था। इससे पहले वह हैदराबाद के येल्लारेड्डीगुडा में रह रहा था, जहां उसे दूसरे समुदाय की लड़की से प्यार हो गया।
जब लड़की के परिवार ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो हरीश दुल्लापल्ली में शिफ्ट हो गया। लेकिन, इस दौरान उसने लड़की से मिलना जारी रखा और चुपके से शादी कर ली। हरीश के माता-पिता ने हत्या के लिए लड़की के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि लड़की के परिजनों ने लड़की के सामने ही हरीश की हत्या कर दी और हत्या के बाद उसे उठा ले गए।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया।
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसअंतर-धार्मिक विवाहयुवक की हत्याहत्याHyderabadHyderabad NewsHyderabad Policeinter-religious marriagemurder of young manmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





