भारत

ऑनर किलिंग: जीजा को उतारा मौत के घाट, बहन को भगाकर की थी शादी

jantaserishta.com
9 March 2024 11:55 AM IST
ऑनर किलिंग: जीजा को उतारा मौत के घाट, बहन को भगाकर की थी शादी
x
एसएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में झूठी शान की खातिर एक व्यक्ति ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। बिजनौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे चांदपुर थाना पुलिस को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एसएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में मृतक की पहचान मीरापुर खादर गांव निवासी 25 वर्षीय बृजेश उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी लवी ने बहस के बाद अपने जीजा बृजेश की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक बृजेश ने लड़की के परिवार के कड़े विरोध के बावजूद 10 महीने पहले लवी की बहन अंजली से शादी की थी। अंजली नौ महीने की गर्भवती है और कुछ ही दिनों में उसकी डिलीवरी होने वाली है। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर गांव अपने घर लौटा आया था। बृजेश शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाजार से सामान खरीदने आया था। सूचना मिलने पर लवी भी अपने साथियों के साथ बृजेश के पास पहुंचा और दोनों में विवाद हो गया।
इस दौरान उसने देसी हथियार छिपाया हुआ था, जिससे उसने बृजेश को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय बृजेश की मौत हो गई। एसएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी लवी को हिरासत में लिया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story