भारत

ऑनर किलिंग: 3 गिरफ्तार, चला चाकू

jantaserishta.com
13 May 2023 7:53 AM IST
ऑनर किलिंग: 3 गिरफ्तार, चला चाकू
x
फैली सनसनी.
शामली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला थाना इलाके के मखमूलपुर गांव में ऑनर किलिंग के एक मामले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की उसकी प्रेमिका के नाबालिग भाई ने दो सहपाठियों के साथ मिलकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरमीत पुत्र ईश्वर दयाल के रूप में हुई है। यह घटना बुधवार की है। शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि बुधवार को एक नाबालिग लड़के की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्हें एक 15 वर्षीय गुरमीत का शव मिला। गुमीत का गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।
एसपी ने कहा कि मृतक के परिवार ने लड़की के भाई और अन्य दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की का भाई शिवा, दीक्षित और सौरभ को गिरफ्तार किया। एसपी ने कहा कि आरोपी शिवा ने अपराध को कूबल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी चेचेरी बहन का गुरमीत के साथ प्रेम संबंध था। उसके बार-बार समझाने के बाद भी गुरमीत उसकी बहन से मिलने से नहीं मान रहा था, इसलिए उसकी हत्या की।
एसपी ने कहा, आरोपी शिवा, दीक्षित और सौरभ के खिलाफ कांधला थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) 201 (सबूत मिटाना) और 4/25 अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए एक चाकू को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें से शिवा और दीक्षित को बाल सुधार गृह जबकि सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story