भारत

हनीट्रैप में फंसा बुजुर्ग: अकाउंटेंट को रूम पर बुला अश्लील हरकतें करने लगी युवती, फिर...

jantaserishta.com
20 Jan 2022 6:56 PM IST
हनीट्रैप में फंसा बुजुर्ग: अकाउंटेंट को रूम पर बुला अश्लील हरकतें करने लगी युवती, फिर...
x
फोन पर अश्लील बातें कीं।

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 56 साल के एक बुजुर्ग अकाउंटेंट के साथ हनीट्रैप का मामला सामने आया है। अकाउंटेंट को 19 साल की युवती ने पहले जाल में फंसाया और फोन पर अश्लील बातें कीं। जब मामला आगे बढ़ा दो युवती ने अकाउंटेंट को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया और प्लानिंग के तहत साथियों की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती ने अकाउंटेंट का न्यूड वीडियो वायरल करने धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की।

अकाउंटेंट ने युवती को लगभग 2 से 3 लाख रुपये दे भी दिए थे लेकिन इसके बावजूद भी युवती के द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग की जा रही थी। युवती की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर अकाउंटेंट ने थाने में शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग की महिला सरगना मंजू और एक अन्य साथी अभी फरार हैं।
बता दें कि जिले की लुधाबली की रहने वाली 19 साल की फिजा खान ने पहले मोबाइल पर कॉल कर अकाउंटेंट से बातचीत की और फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद दोनों अश्लील बातें करने लगे। अकाउंटेंट के जाल में फंसते ही फिजा ने उससे अकेले में मिलने की इच्छा जाहिर की और उसे फतेहपुर लालमाटी क्षेत्र में कमरे पर बुलाया। कमरे पर युवती अकाउंटेंट के साथ अश्लील हरकतें करने लगी, इस दौरान वहां छुपे उसके साथी वीडियो बनाते रहे।
मिलने के बाद अकाउंटेंट अपने घर भी नहीं पहुंच पाया, उससे पहले ही उसके पास युवती का फोन आ गया और 5 लाख रुपए की मांग की। युवती ने अकाउंटेंट से कहा कि मेरे पास न्यूड वीडियो है, अगर पैसे नहीं दिए तो मैं इसे वायरल कर दूंगी। इसके बाद अकाउंटेंट ने इज्जत बचाने के लिए उसे 2 लाख रुपए दे दिए। लेकिन इसके बावजूद भी उसे लगातार पैसों के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। युवती से तंग आकर अकाउंटेंट पुलिस के पास पहुंचा। इस साजिश में युवती के साथ देवेंद्र कुशवाह, मनीष, मंजू नाम की महिला और एक अन्य युवक भी शामिल था।
जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया है कि इस मामले में फिजा, देवेंद्र और मनीष को पकड़ लिया गया है। मंजू नाम की महिला इस गैंग की सरगना है, जो फिलहाल गिरफ्त से बाहर है। उसके गिरोह में कई खूबसूरत लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां टारगेट किए गए लोगों को फोन कर पहले उनसे दोस्ती करती हैं, फिर उन्हें फ़ंसाती हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story