भारत

हनीट्रैप: शिकार बने रेस्टोरेंट मालिक ने दी जान, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
9 Feb 2025 8:40 AM IST
हनीट्रैप: शिकार बने रेस्टोरेंट मालिक ने दी जान, एक्शन में पुलिस
x
वीडियो वायरल.
सूरत: सूरत के वराछा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक रेस्टोरेंट के मालिक ने हनीट्रैप का शिकार होने के बाद जान दे दी. मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक ने अपनी आपबीती सुनाई और चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, योगेश भाई गिरिराज नामक रेस्टोरेंट के मालिक थे. योगेश के ही रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने योगेश को अपने जाल में फंसा लिया. योगेश पहले से ही कर्ज में डूबा था. बैंक लोन चुका रहा था. इस बीच, हनीट्रैप में फंस गया. गुजराती भाषा में बोलते हुए खुदख़ुशी से पहले योगेश ने कहा कि मेरा नाम योगेश है. मुझे रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला और उसकी जेठानी ने हनीट्रैप में फंसाया था. जेठानी मास्टरमाइंड है. वह मुझे अपने साथ लेकर गई थी.
इसके बाद चार पांच दिन में वापस आने के बाद उसने 5 लाख रुपये मांगे और कहा था कि नहीं दोगे तो तुझे मार डालेंगे और दुकान में तोड़फोड़ करेंगे. मुझे मजबूर कर दिया था. मुझसे पैसे ले लिए. मेरे बेटे और पत्नी को अनाथ कर दिया है. मेरी आत्महत्या का कारण चार लोग हैं. इन चारों को सजा होनी चाहिए. मैं पुलिस से न्याय की अपेक्षा रखता हूं. इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. मेरे ऊपर कर्ज था, जो मैं चुका रहा था.
इस वीडियो को बनाने के बाद योगेश ने सूरत के कामरेज इलाके में तापी नदी के ब्रिज से छलांग लगा दी थी. इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक योगेश भाई की लाश सूरत शहर के तापी नदी से बरामद हुई थी. इस मामले में योगेश की पत्नी ने वराछा पुलिस थाने में वीडियो में बताई गईं दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. एसीपी पीके पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story