
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मेरठ: हनीट्रैप में फंसाकर लोगों की अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने वाला गिरोह अब पुलिस को झांसे में ले रहा है। मेरठ के एक सीओ के सीयूजी नंबर पर इसी गिरोह की महिला ने मुंबई से कॉल किया और व्हाट्सएप पर मैसेज किया। सीओ ने फोन पर फटकार लगाई और मामले की जांच साइबर सेल भेज दिया। मेरठ के एक सीओ के सीयूजी मोबाइल नंबर पर दो दिन पहले एक महिला का व्हाट्सएप मैसेज आया। इस मैसेज में महिला ने बताया कि वह मुंबई से बोल रही है और मॉडलिंग करती है। इसके बाद सीओ से बातचीत बढ़ाने और झांसे में लेने का प्रयास किया। सीओ इस बात को भांप गए और उन्हें अंदेशा हो गया कि महिला हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह की सदस्य है। सीओ ने पूछा कि क्या काम है तो महिला बात घुमाने लगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





