भारत
हनी ट्रैप में फंसा: 28 करोड़ की कोकीन के साथ एयरपोर्ट पर धरा गया, फिर...
jantaserishta.com
10 Jan 2023 11:57 AM IST

x
DEMO PIC
जल्द ही वे दोस्त बन गए और महिला ने उसे आने का लालच दिया.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुंबई निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया। जल्द ही वे दोस्त बन गए और महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया।
वह आदमी अपनी नौकरी छोड़कर उससे मिलने वहां गया। लेकिन वहां पहुंचने पर जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने बताया कि वह मुंबई में ही है। वहां कुछ लोगों ने उसे कोकीन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया।
अधिकारी ने कहा, उसे कोकीन की खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया था। आरोपी ने कोकीन को एक बैग में छुपाया था। इसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ा था।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वह टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है। उसने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि उसने हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





