भारत
हनी ट्रैप: विदेश मंत्रालय का ड्राइवर दबोचा गया, सामने आई ये बात
jantaserishta.com
18 Nov 2022 4:55 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराता था.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. उस पर जासूसी का आरोप है. पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को जवाहरलाल नेहरू भवन से गिरफ्तार किया गया है. वह पैसों के बदले पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज मुहैया कराता था. बताया गया है कि वह जिस व्यक्ति को जानकारी देता था, वह पूनम शर्मा या पूजा के नाम से जुड़ा हुआ था. यह मामला हनीट्रैप का माना जा रहा है.
बताया जा रहा है कि खुफिया इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, पकड़ा गया ड्राइवर पाकिस्तान की एक महिला जासूस को विदेश मंत्रालय से जुड़ी जानकारियों को भेज रहा था. वह पूनम शर्मा नाम की जिस महिला के संपर्क में था, वह बताती थी कि वह कोलकाता में रहती है.
सूत्रों का कहना है कि वह महिला पाकिस्तान की ISI की एजेंट है.
TagsDelhi Police Crime BranchMinistry of External AffairsDelhi PoliceMinistry of External Affairs Driver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





