भारत

हनी ट्रैप गैंग का खुलासा! दो महिला गिरफ्तार, जानिए चंगुल में फंसाने का तरीका

jantaserishta.com
10 Dec 2020 3:31 PM IST
हनी ट्रैप गैंग का खुलासा! दो महिला गिरफ्तार, जानिए चंगुल में फंसाने का तरीका
x

DEMOPIC

बाद में गैंग के बाकी मेंबर उसे डरा- धमकाकर...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हनी ट्रैप के नाम पर वसूली करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. इस मामले मे लखनऊ पुलिस ने सेक्स एक्सटॉर्शन गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. लोगों को हनी ट्रैप करके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले इस गैंग में दो महिला और तीन पुरुष है.

गैंग की महिला किसी बिजनेसमैन, डॉक्टर या अच्छे पैसे वाले शिकार को फंसा कर उन्हें अपना निशाना बनाती थी. बाद में गैंग के बाकी मेंबर उसे डरा- धमकाकर वीडियोज वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे. बीते दिनों इस गैंग ने लखनऊ के लोहिया संस्थान के एक डॉक्टर को अपना शिकार बनाया था.
हालांकि डॉक्टर चकमा देकर गैंग के चंगुल से भाग निकला था. बाद में उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लखनऊ की विभूति खंड पुलिस ने हनी ट्रैप सेक्स एक्सटॉर्शन गैंग का खुलासा किया. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही जानकारी जुटाई जा रही है कि इस गैंग के शिकार अब तक कितने लोग हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story