भारत

हनी ट्रैप कर लिंगायत संत को खुदकुशी के लिए किया गया मजबूर, पुलिस जांच में खुलासा

jantaserishta.com
26 Oct 2022 11:14 AM IST
हनी ट्रैप कर लिंगायत संत को खुदकुशी के लिए किया गया मजबूर, पुलिस जांच में खुलासा
x
जानें पूरा मामला।
रामनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत बसवलिंग श्री की आत्महत्या के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक साधु को फंसाया गया, प्रताड़ित किया गया और जीवन समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया। जांच में यह भी पता चला है कि इस साजिश के पीछे एक और लिंगायत संत का हाथ है, जो स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ नेता समेत 10 से 15 लोगों की एक टीम ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि मृतक संत को निजी तस्वीरें और वीडियो के जरिए हनी ट्रैप और ब्लैकमेल किया गया।
मामले की जांच कर रही कुदुर पुलिस ने पहले ही कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक संत ने अपने सुसाइड नोट में प्रताड़ना और हनी ट्रैपिंग का जिक्र किया है।
एसपी संतोष बाबू ने कहा है कि मामले की जांच को लेकर पुलिस पर कोई दबाव नहीं है। हालांकि, सुसाइड नोट में कुछ नाम लिखे गए हैं, लेकिन उनकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार किसी व्यक्ति का जिक्र नहीं है।
मठ में सोमवार को संत रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। आगे की जांच जारी है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारी टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story