भारत

आरपीएफ पुलिस की ईमानदारी: ...ट्रेन छूटी तो रुपयों से भरा बैग भी गया, और महिला के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान

jantaserishta.com
10 July 2021 9:57 AM IST
आरपीएफ पुलिस की ईमानदारी: ...ट्रेन छूटी तो रुपयों से भरा बैग भी गया, और महिला के चेहरे पर ऐसे लौटी मुस्कान
x

अकसर पुलिस के बारे में नेगेटिव सोच ही देखने को म‍िलती है लेकिन आरपीएफ पुलिस की ईमानदारी की चर्चा पूरे रामपुर में लोग कर रहे हैं. ट्रेन में आरपीएफ को 6.5 लाख रुपयों से भरा बैग म‍िला तो आरपीएफ ने बैग को महिला के सुपुर्द कर द‍िया.

रामपुर आरपीएफ पुलिस ने एक महिला के साढ़े 6 लाख रुपये नक़द और एक लाख की ज्वैलरी से भरा बैग जो ट्रेन में छूट गया था, वह उसे वापस कर दिया. बैग पाकर महिला के चेहरे पर खुशी थी. उसने आरपीएफ पुलिस का धन्यवाद किया.
रामपुर में गाड़ी संख्या 05013 रानीखेत एक्सप्रेस में s3/64 सीट पर एक महिला यात्री का सामान छूट गया था जिसको एस्कोर्टिंग पार्टी हेड कांस्टेबल रमेश चंद, कांस्टेबल देशराज मीणा, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह द्वारा पोस्ट रामपुर पर जमा किया गया. जब आरपीएफ ने सामान चेक कराया तो उसमें एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ा कान के टॉप्स कीमत लगभग 1 लाख तथा साढ़े 6 लाख रुपये नकद थे.
ट्रेन छूटी तो रुपयों से भरा बैग भी गया
सामान को लेने के लिए एक दिल्ली निवासी महिला दीपा जोशी ओर उनके देवर शेखर चंद्र जोशी आ गए. उन्होंने बताया कि हापुड़ में कोच बदलने के दौरान महिला के देवर गिर गए थे जिससे उनकी व उनकी भाभी की ट्रेन छूट गई.
वहीं, इस मामले पर आरपीएफ इंचार्ज राकेश कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दीपा अपने देवर के साथ दिल्ली कैंट से काठगोदाम जा रही थीं. इनके देवर जनरल कोच में थे जिनको यह स्लीपर कोच में चेंज करा रही थीं. उनका सामान लेने के लिए यह हापुड़ में उतरी थीं.
इस दौरान उनके देवर गिर गए और सामान कोच में ही रह गया और गाड़ी चल दी. इस वजह से ये हापुड़ स्टेशन पर उतर गईं. इन्होंने वहां पर आरपीएफ हापुड़ से संपर्क किया. उन्होंने रामपुर की टीम से संपर्क किया. उनका सामान S3 कोच में सीट नंबर 64 पर रखा हुआ था. उस सामान को स्टाफ ने अपने सुपुर्दगी में ले लिया. उसके बाद उन्होंने महिला को मैसेज कर दिया कि उनका सामान सुरक्षित है और वे रामपुर से आकर ले सकते हैं. उनके सामान में साढ़े 6 लाख रुपये नकद थे. लगभग एक लाख रुपये की ज्वैलरी थी. उसके अलावा उनके कपड़े थे जो महिला को लौटा दिए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story