भारत
शादी का झांसा देकर 62 साल की महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए, 32 साल का युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 May 2023 5:57 PM GMT

x
DEMO PIC
वे दोस्त बन गए और आखिरकार एक रिश्ते में आ गए।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से 32 वर्षीय एक व्यक्ति को 62 वर्षीय अमेरिकी महिला का धोखे से शादी का प्रस्ताव देकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान आगरा निवासी गगनदीप के रूप में हुई जो होमस्टे चलाता है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2017 में वह भारत आई और गगनदीप के होमस्टे में रुकी। बाद में वे दोस्त बन गए और आखिरकार एक रिश्ते में आ गए।
अगले कुछ वर्षो में वह गगनदीप से मिलने के लिए भारत आती रही। पुलिस ने कहा कि उसने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि एक बार गगनदीप उसे दिल्ली के शाहदरा के सूरजमल विहार ले गया और वहां भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने कहा, गगनदीप उसे अमृतसर और अन्य जगहों पर भी ले गया और उसके परिवार को भी उनके रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि वह उसे धोखा दे रहा था। पुलिस ने कहा कि 4 मई को विवेक विहार पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 328 (अपराध करने के आशय से विष आदि द्वारा क्षति पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Next Story