भारत

होमगार्ड के पूरे परिवार के साथ मारपीट, चले लात-घूंसे, कूड़ा डालने को लेकर विवाद

jantaserishta.com
26 March 2022 12:39 PM IST
होमगार्ड के पूरे परिवार के साथ मारपीट, चले लात-घूंसे, कूड़ा डालने को लेकर विवाद
x
होमगार्ड की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने होमगार्ड सहित पूरे परिवार की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसमें होमगार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। होमगार्ड की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम जफराबाद निवासी होमगार्ड रामनाथ बिसवां तहसीलदार के साथ हमराही के पद तैनात है। शनिवार को रामनाथ घर से कूड़ा डालने के लिए जा रहे थे कि इसी बीच गांव के दबंगों ने उन्हें फावड़ों व लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँची होमगार्ड की पत्नी मोहिनी, पुत्र गोपीनाथ, पुत्री बबली,रुची और बहु लीलावती को भी जमकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। आनन-फानन में गांव के ग्रामीणों द्वारा किसी तरह घायल हो होमगार्ड रामनाथ को बिसवां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां रामनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर रेफर कर दिया। वहीं पत्नी, बहू और दोनों पुत्रियों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story