भारत

दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ को लेकर गृह सचिव अजय कुमार भल्ला करेंगे बैठक

jantaserishta.com
15 Dec 2022 10:41 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ को लेकर गृह सचिव अजय कुमार भल्ला करेंगे बैठक
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली एयरपोर्ट पर बढती भीड़ केन्द्र सरकार के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसी को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला गुरुवार को गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की लंबी कतारें और चेक-इन में भारी भीड़ के चलते नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हाल ही में एयरपोर्ट का जायजा लिया था। इसके बाद भीड़ कम करने के कई उपाय किए जा रहे हैं। अब इसको लेकर गृह मंत्रालय भी समीक्षा करने वाला है। सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में भीड़ से निपटने के उपायों पर एक उच्चस्तरीय बैठक करने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एविएशन सचिव, आईबी के डीजी और एयरपोर्ट प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसमें आने वाले दिनों में एयरपोर्ट पर और ज्यादा भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए इससे निपटने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीआईएसएफ पर पड़ रहे अतिरिक्त बोझ सहित आने वाले त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर भी अहम चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। वहीं ये भी खबर सामने आई थी कि एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है। सूत्र ने ये भी बताया था कि सीआईएसएफ कर्मी एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के चलते अक्टूबर से ही बिना छुट्टी और साप्ताहिक अवकाश के काम कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story