भारत

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: NIA करेगी जांच, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने स्कॉर्पियो में मिली थी जिलेटिन की छड़ें

jantaserishta.com
8 March 2021 2:17 PM IST
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: NIA करेगी जांच, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने स्कॉर्पियो में मिली थी जिलेटिन की छड़ें
x

फाइल फोटो 

मुंबई स्थित एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो में जिलेटिन की छड़ मिलने की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी. गृह मंत्रालय ने एनआई को जांच सौंप दी है.पिछले दिनों ही स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत हो गई थी. हिरेन के शव की जांच के दौरान उनके मुंह से पांच रूमाल निकले हैं. जबकि उनकी लाश एक नाले से बरामद की गई थी.

इस पूरे मामले की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने एनआईए से जांच करवाने की मांग की थी. इसके बाद गृह मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है. अब एनआईए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो खड़ा करने का क्या मकसद था और इसके पीछे किसकी साजिश थी.
क्या है पूरा मामला
25 फरवरी को दक्षिण मुंबई के पेडर रोड स्थित एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली थी. 24 फरवरी की मध्य रात 1 बजे यह गाड़ी एंटीलिया के बाहर खड़ी की गई थी. दूसरे दिन गुरुवार को इस पर पुलिस की नजरें गईं और कार से 20 जिलेटिन की रॉड बरामद की गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story