भारत

गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CAPFs और असम राइफल्स में अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी 10% सीटें, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
18 Jun 2022 9:30 AM IST
गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CAPFs और असम राइफल्स में अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी 10% सीटें, जानें बड़ी बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर देशभर में बवाल मचा है. युवा सड़कों पर उतर अग्निवीर की भर्ती को लेकर विरोध जाहिर कर रहे हैं तो वहीं अब गृह मंत्रालय ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है. गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है.

गृह मंत्रालय ने अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने वालों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में भी छूट का ऐलान कर दिया है. गृह मंत्रालय के मुताबिक अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी. अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के पहले बैच के लिए अधिकतम आयु की सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story