भारत

कुमार विश्वास की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय चिंतित, मीटिंग जारी

jantaserishta.com
18 Feb 2022 11:10 AM IST
कुमार विश्वास की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय चिंतित, मीटिंग जारी
x

नई दिल्ली: केजरीवाल और खालिस्तान संबंध पर बयान के बाद कुमार विश्वास पर खतरे की आशंका के मद्देनजर गृह मंत्रालय सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग कर रहा है और कुमार विश्वास को सुरक्षा मुहैया कराने पर विचार कर रहा है.

CM चन्नी का PM मोदी को पत्र
पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है. ऐसे में सूबे की राजनीति गरमाई हुई है. हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने पंजाब और अरविंद केजरीवाल को लेकर टिप्पणी की थी. अब इस पर सियासी बवाल मच गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चऱणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुमार विश्वास के दावे की जांच की मांग की है.
बता दें कि सीएम चन्नी ने ट्वीट किया कि पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है.
बता दें कि कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल का सपना पंजाब की सत्ता हासिल करना है. साथ ही कहा कि कुमार विश्वास ने कहा था, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story