भारत
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट, जानें कौन से मामले में...
jantaserishta.com
18 March 2023 10:22 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को खत लिखकर एक रिपोर्ट तलब की है। जानकारी के मुताबिक, ये रिपोर्ट विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले दर्ज होने के आरोपों पर तलब की गई है। केंद्र ने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले को लेकर एक शिकायत गृह मंत्रालय से की थी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के आरोपों पर पश्चिम बंगाल सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी है जिसमें कहा गया है कि राज्य में विपक्षी नेताओं और कार्यकतार्ओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मामले दर्ज किए गए। गृह मंत्रालय द्वारा यह कदम प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मंत्रालय को एक पत्र लिखे जाने और शुभेन्दु अधिकारी द्वारा एक पत्र संलग्न करने के बाद आया है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक शुभेन्दु अधिकारी जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं और कार्यकतार्ओं के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत केस किए गए हैं। बता दें कि ये खत 10 मार्च को गृह मंत्रालय की तरफ से भेजा गया है।
गृह मंत्रालय ने पत्र में आगे कहा कि याचिका में उठाया गया मुद्दा पश्चिम बंगाल सरकार से संबंधित है, इसलिए यह अनुरोध किया जाता है कि कृपया मामले को उचित रूप से देखा जाए और इस मामले में एक रिपोर्ट तुरंत इस मंत्रालय को प्रस्तुत की जाए।
Tagsकेंद्रीय गृह मंत्रालयगृह मंत्रालयपश्चिम बंगाल सरकारपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़Union Home MinistryMinistry of Home AffairsGovernment of West BengalWest BengalWest Bengal News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





