भारत
गृह मंत्रालय के अधिकारी की पत्नी ने पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
19 Jan 2023 9:55 AM IST

x
महिला ने पीएचडी की हुई थी।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की सेक्टर-62 की एक सोसायटी में एक महिला ने पांचवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति गृह मंत्रालय में अधिकारी है। महिला ने पीएचडी की हुई थी। वह पांच साल से वे डिप्रेशन की शिकार थी। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव कोपोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-62 के इरोज अपार्टमेंट में सबा अब्बास सिद्दकी अपने पति ओबिद सिद्दीकी के साथ रहती थीं। दोनों अपॉर्टमेंट में अकेले रहते थे। बुधवार रात में जिस समय महिला ने कूदकर आत्महत्या की पति सो रहे थे। त्रिवेदी ने बताया कि गंभीर हालत में शबा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया है की सबा के पति ओबिद सिद्दीकी गृह मंत्रालय में नौकरी करते हैं। इस मामले में कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 47 साल थी। गौरतलब है कि शहर में हाईराइज इमारतों से कूदकर जान देने के मामले बढ़े है। इससे पहले भी कई महिलाएं हाईराइज इमारत से कूदकर जान दे चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





