भारत

गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य अरबाज अहमद मीर को घोषित किया आतंकी

jantaserishta.com
7 Jan 2023 12:29 PM IST
गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य अरबाज अहमद मीर को घोषित किया आतंकी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल पाकिस्तान में रहकर सीमापार से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम करने वाले अरबाज अहमद मीर को यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर शुक्रवार को एक अधिसूचना भी जारी की है। गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में बताया कि सरकार ने विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 की धारा 35 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अरबाज अहमद मीर को आतंकी घोषित किया है। अरबाज जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से संबंधित है और वर्तमान में पाकिस्तान में रहकर सीमापार से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए कार्य कर रहा है।
गृह मंत्रालय ने बताया कि अरबाज अहमद मीर लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है और जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक महिला शिक्षक रजनी वाला की हत्या में मुख्य पडयंत्रकारी रहा है। यही नहीं अरबाज मीर कश्मीर घाटी में आतंकवादी कृत्यों के समन्वय में शामिल है तथा सीमापार से गैरकानूनी रूप से हथियारों और गोला बारूद सहित विस्फोटकों की पूर्ति कर आतकियों की सहायता करता है।
मंत्रालय ने कहा कि यही वजह है कि केंद्रीय सरकार का यह विश्वास है कि अरबाज अहमद मीर आतंकवादी कृत्यों में शामिल है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय लश्कर के कमांडर मोहम्मद अमीन खुबैब को भी आतंकी घोषित किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story