भारत

गृह मंत्रालय ने केरल के 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई

jantaserishta.com
1 Oct 2022 11:47 AM IST
गृह मंत्रालय ने केरल के 5 आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई से खतरे को देखते हुए केरल के 5 राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ (आरएसएस) नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। ये नेता पीएफआई की हिटलिस्ट में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसी और एनआईए की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई थी कि केरल आरएसएस के कुछ नेता पीएफआई के निशाने पर हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने 5 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके पहले पीएफआई पर बैन लगने के बाद केरल के आरएसएस दफ्तरों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी।
सूत्रों ने बताया कि 22 सितंबर को पीएफआई के एक सदस्य के घर हुई छापेमारी में एनआईए को संघ के नेताओं की एक लिस्ट मिली थी। इसमें 5 नेताओं को जान से मारने का जिक्र किया गया था। इसी को लेकर गृह मंत्रालय ये सभी को वाई कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।
वाई कैटेगरी की सुरक्षा में करीब 8 सीआरपीएफ के कमांडो सुरक्षा प्रदान करते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पीएफआई समेत उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story