भारत

कार विस्फोट की एनआईए जांच को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी

jantaserishta.com
27 Oct 2022 4:51 PM IST
कार विस्फोट की एनआईए जांच को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई एनआईए जांच की मांग को मंजूरी दे दी है। कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में एक मंदिर के सामने रविवार को कार में धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोयंबटूर कार धमाके मामले की जांच एनआईए से कराने की सिफारिश की थी। इसे गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। एनआईए अब नए सिरे केस दर्ज कर आतंकी एंगिल से जांच करेगी।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में तमिलनाडु पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी धमाके में मरने वाले मुबीन के करीबी हैं। तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के खिलाफ कड़े आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराएं भी लगाईं हैं।
सूत्रों के मुताबिक धमाके में मारे गए मुबीन से 2019 में एनआईए पूछताछ कर चुकी थी। मुबीन पर श्रीलंका में ईस्टर संडे पर हुए ब्लास्ट के मास्टरमाइंड मोहम्मद अजहरुद्दीन के करीबी होने का शक था, लेकिन मुकदमा चलाने योग्य सबूतों के अभाव में उस वक्त उसे छोड़ दिया गया था। जांच में ये भी पता चला कि मुबीन अपने साथियों के साथ कई जगह धमाकों की प्लानिंग कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story